गाजियाबाद में अनोखी शादी
बैलगाड़ी में दुल्हन की विदाई , दुल्हे ने सुसराल से लिए 11 हजार पौंधे
गाजियाबाद । जहां वर्तमान समय में विवाह समारोह में लड़का व लड़की वाले लाखों रूपये खर्च कर रहे है। वहीं इस बात को गाजियाबाद के किसान ने झुटला दिया है। किसान के बेटे ने सुसराल से दुल्हन को बैलगाड़ी में विदा करा कर ले गया। उसे ससुराल की ओर से 11 हजार पौधे दिए गए। इतना ही नहीं इस अनोखी शादी में सात की जगह 10 वचन लिए गए। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई।
गाजियाबाद के रईसपुर गांव के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर किसान की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी शादी का निमंत्रण पत्र और उसमें लिखे गए 10 वचन लोगों के बीच चर्चा बंटोर रहे हैं। यही नहीं, इस शादी में पारंपरिक शादियों से हटकर कई अनोखी रस्मे निभाई गई हैं, जो समाज में बदलाव और सादगी का संदेश देती हैं।
सुरविंदर ने अपनी शादी को सादगी से करने का निर्णय लिया। इस अनोखी शादी में लड़की के परिवार से दहेज तो लिया लेकिन वो जिस रूप में लिया वो बड़ा अनोखा है। वर पक्ष ने दहेज के रूप में 11 हजार पौधे लिए। विवाह समारोह मे यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम मानी जा रही है। इसके साथ ही, दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से कराई गयी, जो इस शादी को और भी खास बनाया। सुरविंदर ने अपनी शादी के निमंत्रण पत्र में शादी के सात वचनों की जगह दस अनोखे वचन भी लिए हैं, जो समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके पर्यावरण प्रेम को दर्शाते हैं।
सुरविंदर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनका मानना है कि यह कदम न केवल समाज को सशक्त बनाएगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा। वह कहते हैं कि सादगी से शादी करना फिजूल खर्च को रोकने का एक अच्छा उदाहरण साबित हो सकता है, जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। यह अनोखी शादी ने न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे देश में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश देगी।इस शादी मे किसान नेता ही नहीं बल्कि कई राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां भी गवाह बनी। इनमें बीजेपी की पूर्व मेयर आशु वर्मा वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंची। सोशल एक्टिविस्ट ऋचा सूद और कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा सहित कई नामी हस्तियां भी इस अनोखी शादी में शामिल हुईं।
No comments:
Post a Comment