ई वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन 

 मेरठ।  मंगलवार को सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सीसीएस यूनिवर्सिटी द्वारा  ई वेस्ट मैनेजमेंटपर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जो की इकोफ़्लाई ई वेस्ट रिसाइक्लिंग प्राइवेट लि. के सहयोग से आयोजित किया गया था । 

एससीआरआईईटी के निदेशक डा.नीरज सिंघल के मार्गदर्शन में इंजीनियर पारुल वार्ष्णेय, रंजू अरोड़ा, कुमारी कंचन वर्मा ने कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर ईसी विभाग डॉ पंकज कुमार , इंजीनियर विजय कुमार , डॉक्टर शोभित सक्सेना और अन्य संकाय और इकोफ़्लाई के निशांत पाहुजा (मैनेजर हेड), आज़ाद मलिक (डायरेक्टर) , अर्श मलिक (डायरेक्टर) , मंजू पंवार (एचआर) और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।छात्रों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, छात्रों द्वारा 70 से अधिक पंजीकरण किए गए। जिनमें से कई छात्रों ने क्विज ,ई वेस्ट मैनेजमेंट में हिस्सा लिया और कुछ छात्रों ने पोस्टर भी प्रस्तुत किया । इस प्रतियोगिता के जज पैनल के सदस्य इंजीनियर विजय कुमार राम इंजीनियर आशुतोष मिश्रा डॉक्टर अर्चना शर्मा और मंजू पंवार (इकोफ़्लाई की तरफ़ से) थे ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts