डिलीवरी करने से पहले दबाेचे गये हथियार तस्कर 

गिरोह बनाकर करते थे वारदात

मेरठ। परतापुर पुलिस व स्वाट टीम व सर्विलांस टीम ने मिलकर दो हथियार तस्कारों को हथियारों की डिलीवरी देने से पहले दबोच लिया। गिरफ्तार होने वाले हथियार तस्करों में फजल और मोहसीन हैं। फजल मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी  है। जबकि मोहसीन आशियाना कालोनी बुलंदशह रनिवासी है। ये लोग  लिसाड़ी गेट पर हथियार की डिलीवरी देने वाले थे। तभी पुलिस को सूचना मिली और दोनो ंको अरेस्ट कर लिया।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोहसीन और फजल दोनों को अरेस्ट किया। दोनों के पास से वेपन भी मिले हैं। दोनों के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये सारा अवैध असलाह हम दोनों को इकबाल उर्फ कट्टा पुत्र मकबूल जो ह्रदयपुर गांव थाना हाफिजपुर हापुड का रहने वाला है उसने दिया था। उसने हमें शताब्दी नगर में बुलाकर ये असलहा दिया था।दोनों ने बताया कि इस अवैध हथियार की डिलीवरी हमें कांच का पुल लिसाड़ी गेट पर एक व्यक्ति को देनी थी। बताया कि इकबाल तथा हम दोनों लोग मिलकर एक गिरोह चलाते हैं। अवैध असलहे की तस्करी ही हमारा कारोबार है। काफी सलों से हम लोग ये अवैध हथियारों का धंधा करते आ रहे हैं। जहां से ऑर्डर मिलता है वहां हम ये अवैध हथियार सप्लाई कर देते हैं। लेकिन आज तक पुलिस हमें पकड़ नहीं पाई।

एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग दिल्ली,एनसीआर में सप्लाई करते हैं। ये 8 स्मगलर्स का गिरोह है। इसमें से 2 को पुलिस ने अरेस्ट किया है। मुख्य सरगना इकबाल है जो हापुड़ का रहने वाला है। ये एक प्रोफेशनल हथियार तस्कर गिरोह है। जो बहुत सफाई से अवेध हथियारों की तस्करी करते हैं। इनके पास से मस्कट, तमंचे और 1 पिस्टल बरामद की गई है। वेस्ट यूपी और दिल्ली एनसीआर के जिलों में ये लोग हथियारों की सप्लाई करते हैं। इनके पूरे गिरोह की जानकारी ली जा रही है। इकबाल पर 25हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश जारी है।

इकबाल हापुड़ का निवासी है जो लगातार फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के बाद और जानकारी की जाएगी। पिस्टल 10 से 15 हजार रुपए में, तमंचा 4 से 5 हजार में बेचते थे। अलग-अलग कीमतों पर हथियार बेचते थे। हर आदमी से अलग-अलग कीमतों पर हथियार बेचते थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts