काॅलेज द्वारा हरे पेड़ काटना बना फांस छात्रों ने निकाली प्रशासन की शव यात्रा 

 पुलिस से पुतले को छिनने के लिए छात्रों की हुई पुलिस से झड़प 

 मेरठ । मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति को  हरे पेड़ काटना उसके  लिए फांस बनता जा रहा है।  सैंकड़ो छात्र कॉलेज की पार्किंग में छात्र नेता विजित तालियान के नेतृत्व में एकत्रित हुए व कॉलेज द्वारा गठित जाँच समिति के निर्धारित समय से दस दिन बाद तक भी कोई जवाब नही देने पर छात्रो ने अपनी नाराजगी जतायी व विजित तालियान के आह्वान पर कॉलेज प्रशासन की शव यात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया।

छात्रो द्वारा निकाली जा रही शव यात्रा कॉलेज की पार्किंग से शुरू हुई व प्राचार्य दफ्तर से होती हुई पूरे कॉलेज मे शव यात्रा को निकाला गया जिसको बीच रास्ते मे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र यात्रा निकालने पर अड गये व छात्रो द्वारा पुलिस को धकेलते हुए शव यात्रा को निकाला गया।यात्रा को सभी विभागों में घुमाते हुए प्रबन्ध समिति के सचिव विवेक गर्ग के दफ्तर के बाहर अर्थी को रखा गया, जहाँ विजित तालियान द्वारा अर्थी को मुखाग्नि देते समय एक बार फिर से छात्रो की पुलिस से भिड़त हो गयी,पुलिस द्वारा अर्थी को छीनने का प्रयास किया गया जिसपर पुलिस व छात्रो के बीच जमकर हाथापाई हुई लेकिन छात्रो ने जबरदस्ती पुलिस से अर्थी छीनकर अर्थी मे आग दे दी व उसके बाद छात्रो ने एक पुतला भी कॉलेज प्रशासन का फूक कार अपना विरोध दर्ज कराया।वहीं विजित तालियान का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा सैंकड़ो हरे व फलदार पेड कटवा कर के लकडी माफिया को बेक दिये गये है जिसका छात्र विरोध कर रहे है जिसपर कॉलेज द्वारा पुलिस से अनावश्यक रूप से छात्रो पर दबाव बनाया जा रहा है।इस दौरान प्रियांशु मलिक,तरुण सहरावत,दक्ष चौधरी,शानू,मनीष,कुशल,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts