मेडिकल में कर्मचारियों को दी गयी फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग
मेरठ। सोमवार को मेडिकल कालेज के स्थित सर्जरी विभाग, एनेस्थीसिया विभाग और सेंट्रल ड्रग स्टोर में फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग करायी गई। जिससे आग लगने की दुर्घटना होने पर बचाव किया जा सके।
फायर सेफ्टी ट्रेनिंग में अग्नि सुरक्षा विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर आर के सिंह ने सभी को आग लगने से बचाव के विभिन्न सावधानियां एव उपाओ के बारे में विस्तार से बताया।आग लगने के उपरांत आग से कैसे निपटा जाए जिससे की जान-माल की हानि होने से बचा जा सके के बारे में भी विस्तार से बताया । उक्त मॉकड्रिल में मेडिकल कॉलेज मेरठ के अग्नि समन सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया की मरीज की देखभाल वाले स्थान मे आग लगने पर रेस-पास विधि से स्वयं एम मरीज को सुरक्षित रखते हुए आग पर कैसे क़ाबू पाये के बारे में बताया। मॉकड्रिल के सफल आयोजन में चिकित्सालय के SIC, नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार, सह-नोडल अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार चौधरी तथा अग्नि सुरक्षा विभाग के सुशील कुमार और पुष्पेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। मॉकड्रिल में डॉ विपिन धामा, डॉ योगेश माणिक, डॉ राहुल सिंह, रेजीडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरा-मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राये एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त मॉक ड्रिल में लगभग 55 लोगो ने प्रतिभाग करके फायर सेफ्टी के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने अग्निशमन सुरक्षा के अधिकारियों को फायर सेफ्टी मॉकड्रिल के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।


No comments:
Post a Comment