पीएम मोदी ने निवेशकों को दिया 'ट्रिपल-टी' का मंत्र
बोले- एमपी में निवेश का यह सही समय है
भोपाल (एजेंसी)।भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'ट्रिपल टी' यानी टेक्सटाइसल, टूरिज्म और टेक्नालॉजी इन तीन नए सेक्टर की भूमिका जोर दिया।
संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था। इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला। मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं। इस वजह से मैंने स्वयं राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए सीएम मोहन यादव और टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
पीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में तीन नए सेक्टर की भूमिका है। टेक्सटाइसल, टूरिज्म, टेक्नालॉजी से जुड़े क्षेत्रों को खोला जा रहा है। इसमें अपार संभावनाएं हैं। एमपी देश की कॉटन कैपिटल है। यहां से 30 फीसदी कॉटन सप्लाई किया जाता है। मेलबरी कॉटन का सबसे बड़ा केन्द्र भी एमपी है। यहां से इसकी सप्लाई बहुत है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी आशावादी है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर संस्थान इन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर यूएन की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनीज के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को जीडीपी के हिसाब से भी देश के top 5 राज्यों में ला सकता है। उन्होंने कहा कि बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था।
No comments:
Post a Comment