मेरठ से सैकड़ों किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर , महापंचायत में हुए शामिल 

आज मेरठ में करेंगे आंदोलन
 मेरठ।किसान गन्ना मूल्य घोषित न होने, बिना शर्त फ्री बिजली देने और एमएसपी जैसे मुद्दों को लेकर मुजफ्फरनगर में सोमवार को आयोजित महापंचायत में मेरठ से भी सैकड़ो किसान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पहुंचे। महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान  सोमवार सुबह जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के कंकरखेड़ा स्थित आवास पर एकत्रित हुए और यहां से एक साथ मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया।
 इससे पूर्व सिवाया टोल प्लाजा पर पहले से ही मौजूद किसानों के जत्थे भी उक्त किसानों के साथ शामिल हो गए। इस दौरान टोल की एक लाइन किसानों के लिए फ्री करा दी गई। किसने के काफिलों को देखते हुए नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिला अध्यक्ष उसके बाद वहां से रवाना होकर बाकी किसानों के साथ सिवाया टोल पर पहुंचे और एक लाइन को किसानों के लिए फ्री कर दिया। किसानों के काफिलों  को देखते हुए नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप और दूसरी अन्य गाड़ियां शामिल थीं। सिवाया टोल प्लाजा से लेकर मुजफ्फरनगर तक जाम की स्थिति बनी रही। भाकियू  जिला अध्यक्ष के अनुसार सरकार जब किसानों की बात नहीं सुनती है तभी उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी पड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को किसान मेरठ में भी आंदोलन करेंगे और यदि यहां भी उनकी मांग न मानी गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। मेरठ से मुजफ्फरनगर जाने वालों में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, अनूप यादव, मोनू टीकरी, अमित, बंटू, अंकित, बिट्टू, बबलू, विनेश,  नरेश त्यागी, सत्येंद्र, प्रिंस, इंद्रपाल, अमित, राजकुमार, जज सिंह, बंटी प्रधान, कपिल प्रधान, महेंद्र, नरेश, मनोज शर्मा, वीरेंद्र, कृष्णपाल और विनोद सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts