चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती के पेट में पल रहे नवजात की मौत
नर्स ने डा़ॅक्टर बन की किया इलाज ,सीएमओ का घेराव कर कार्रवाई की मांग
मेरठ। सरधना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नर्स द्वारा फर्जी डॉक्टर बनकर किए गए गलत इलाज से एक गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर हो गई। इस गंभीर लापरवाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की मेरठ कार्यकारणी ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।
नगर पंचायत हर्रा स्थित जनप्रिय मेटनेरी होम हॉस्पिटल में हुई इस घटना में पीड़िता रेशमा की बच्चादानी और पेशाब की नली क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई।जांच में पता चला कि बबीता नामक एक नर्स बिना किसी मेडिकल डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रही थी।सीएमओ ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने अस्पताल को बंद करने और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 8 दिन का समय मांगा, जिसे संगठन ने स्वीकार कर लिया।विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता अमित जाखड़, युवा जिला अध्यक्ष मजहर सैफी, युवा मंडल अध्यक्ष असलम कसार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment