प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को ‘शादी के घर’ की झलक दिखाई।
प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी मुंबई में हैं। उन्होंने शादी की तैयारियों की कई झलक शेयर की। एक तस्वीर में प्रियंका संगीत सेरेमनी में मस्ती करती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी सास डेनिस मिलर-जोनास और ससुर केविन जोनास सीनियर के साथ डिनर का लुत्फ उठाती नजर आईं।
प्रियंका के साथ ही उनकी बेटी मालती भी घर पर मस्ती करती दिखी। वह घर पर अन्य बच्चों के साथ ड्राइंग करती दिखीं। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें वह अपने मुंबई स्थित घर के बाहर बीच पर मस्ती करती नजर आई।
पोस्ट को इंस्टाग्राम शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने भाई और होने वाली भाभी को मेंशन करते हुए कैप्शन में लिखा, “शादी का घर, नीलम और सिद्धार्थ इसकी शुरुआत कल से होगी...मेरे भाई की शादी है।“

No comments:

Post a Comment

Popular Posts