हेरा फेरी 3 में नजर आ सकती हैं तब्बू
मुंबई। फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है। अब तब्बू की इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस भी हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगी और इसके जरिए उन्होंने एक हिंट भी दिया है।
दरअसल, तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा बिना कास्ट पूरी हो जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन को भी टैग किया है।'
‘हेरा फेरी’ के पहले पार्ट में तब्बू नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद साल 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म में तब्बू नजर नहीं आई थीं।
हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अपने एक पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts