बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले को भुठभेड के बाद दबोचा
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हथिया के बाद लूट करने वाले आरोपी बदमाश को मेडिकल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।व् पकड़े गये बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल थाना मेडिकल पुलिस की मंगलवार रात चेन लुटेरे से मुठभेड़ हुई। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और 11250 रुपए नकद और स्कूटी बरामद हुई थी। पूछताछ में बताया कि इसने 21 फरवरी को दिन में एक बुजुर्ग महिला की चेन लूटी थी।सीओ सिविल लाइन अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल पुलिस जाग्रति विहार एक्सटेंशन गुर्जर चौक पर चैकिंग कर रही थी। तभी वहां सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति गुर्जर चौक से आते दिखे।पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का इशारा किया। लेकिन वो रुके नहीं बल्कि स्कूटी दौड़ाते हुए पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। रिंग रोड की ओर भाग गए।पुलिस पीछा करते हुए गई। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तो उनकी स्कूटी रिंग रोड पर फिसलकर गिर गई। तभी एक व्यक्ति पैदल-पैदल खेतों की ओर भागा। दूसरा रोड पर भागने लगा। एक व्यक्ति पुलिस पर फायर करता रहा।जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायर किया। जिसमें गोली एक व्यक्ति के दाएं पैर में लगी। वो गिर पड़ा। पूछताछ में अपना नाम मेहताब उर्फ चिकना निवासी लिसाड़ी गेट थाना बताया। इसके पास अवैध तमंचा, कारतूस मिला। दूसरी तरफ भागे दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने पीछा कर हिरासत में लिया। जिसकी पहचान शाहिद निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई।
घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया कि 21 फरवरी को दिन में दोपहर 1 बजे हमने मेडिकल क्षेत्र किला रोड में एक बुजुर्ग महिला की चेन लूटी थी। इसका मुकदमा दर्ज है। शाहिद पर लिसाड़ी गेट, नोचंदी थाना, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा थाना में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। महताब पर विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। महताब शातिर स्नैचर है जो लोगों से मोबाइल, चेन खींचता है।
No comments:
Post a Comment