शोभित विवि के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज में "वैश्विक भू-राजनीति और भारत की भूमिका" पर  महत्वपूर्ण चर्चा

मेरठ। शोभित विवि के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज में वैश्विक भू-राजनीति और भारत की भूमिका" विषय पर एक गहन एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। यह महत्वपूर्ण सत्र सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कैंपोसे, एक प्रख्यात सैन्य रणनीतिकार एवं भारतीय सेना के पूर्व उप प्रमुख द्वारा संचालित किया गया।  

लेफ्टिनेंट जनरल कैंपोसे ने विकसित होती वैश्विक शक्ति संरचना, रणनीतिक चुनौतियों और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती भूमिकापर गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान की। उन्होंने भारत की कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि किस प्रकार भारत अंतर्राष्ट्रीय मामलों को प्रभावित कर रहा है। इस सत्र के दौरान उभरते हुए भू-राजनीतिक मुद्दों, संभावित खतरों और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रियाओं*l पर विशेष चर्चा हुई, जिससे छात्रों को वैश्विक राजनीति की बारीक समझ प्राप्त हुई।  

इस अवसर पर  नाइस  स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रो. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, ऐसे सत्र न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक परिदृश्य को समझने और भविष्य की रणनीतियों पर विचार करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कैंपोसे जैसे अनुभवी विशेषज्ञ से सीखना हमारे छात्रों के लिए एक अनमोल अवसर रहा।

 इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ अभिषेक कुमार डबास, डॉ प्रीति गर्ग, डॉ नेहा यजुर्वेदी, डॉ सलभ मेहरोत्रा, डॉ अबरीश, डॉ प्रियंका शर्मा, मिस तुशिका, डॉ नवनीश त्यागी का विषेश योगदान रहा।

यह सत्र छात्रों के लिए न केवल शैक्षिक रूप से समृद्ध रहा, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मामलों की गहरी समझ विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts