बेटी पढाओ बेटी बचाओ के दस साल पूरा होने पर बेटियों को किया सम्मानित 

ए.एस. इंटर कॉलेज मवाना में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

    मेरठ। सोमवार को  ए.एस. इंटर कॉलेज मवाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम को भव्यता के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मवाना अंकित कुमार, महिला थाना प्रभारी प्रीति शर्मा, बेटियां फाउंडेशन से अंजू पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन मनमोहन सिंह आदि अतिथियों का पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया।

 उसके उपरांत विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं उप प्रबंधक शैवाल दुबलिश एवं प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने समस्त अतिथियों का प्रतीक चिन्ह के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। मवाना क्षेत्र की ग्राम मुबारकपुर की इतिशा चौधरी पुत्री आकाशदीप राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती पहलवान एवं खेल महाकुंभ महारानी केसरी खिताब विजेता 2025 को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने  11000 रूपये  की धनराशि का चेक एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। 

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि देश की बेटियां सेना से लेकर प्रशासनिक सेवा चिकित्सा सेवा तथा कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें सेवा नहीं कर रही हैं बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है अपने आप को मजबूत बनाना है तथा अपने राष्ट्र का निर्माण करना है नए भारत की पहचान बेटियां हैं इसलिए बेटियां पड़ेगी तो आगे बढ़ेगी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर मुझे यह कहते हुए गर्व है अब रक्षा के लिए आपको कहीं भी पीछे नहीं रहना है खेल के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां अपना नाम रोशन कर रही है शिक्षा के क्षेत्र में एक अलक ज्योति जगा रही है

जनहित फाउंडेशन की निदेशक अनिता राणा मलिक एवं ऋतु ने बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यशाला व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया के दिशा निर्देशानुसार  24 जनवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक  होने वाली गतिविधियों के अंतर्गत समस्त छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली, उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी समस्त छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया महिला थाना प्रभारी प्रीति शर्मा ने सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181,1090,1076, 112,106 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही एंटी रोमियो की टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts