युवक ने पानी की टंकी से कूदकर जान दी
मेरठ। थाना मवाना के आकांक्षा कालोनी में रविवार की सुबह डिप्रेशन में युवक ने पानी की टंकी से कूद कर जान दे दी । मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। वही बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
निरनेन्द्र रस्तोगी अपने परिवार के साथ मवाना के आकांशा कालोनी में रहते है। वह प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड है। निपुृण रात के समय साेया था। सुबह तीन बजे उठकर वह घर से बाहर निकल गया। पता तब चला जब लोगों ने बेटे की मौत की जानकारी दी। निपुण टंकी से कूद की जान दी है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस परिवार वालों से सुसाइड के कारणों की जानकारी ली । लोगों ने बताया- परिवार में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। आर्थिक स्थिति भी ठीक है, ऐसे में निपुण ने ये कदम क्यों उठा लिया।लोगों ने बताया- निरपेंद्र रस्तोगी के बड़े बेटे की पांच साल पहले हस्तिनापुर रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को छोटे बेटे निपुण ने भी सुसाइड कर लिया। निपुण कस्बे में क्रॉकरी की दुकान करता था। वह किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था।


No comments:
Post a Comment