दिल्ली विधानसभा चुनाव

रुझानों में भाजपा को बहुमत, 42 सीटों पर आगे

 आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे कांग्रेस एक पर आगे 

 केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया को बढ़त

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब ईवीएज की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 42 सीट और आम आदमी पार्टी  27 सीटों पर आगे चल रही है। जबकिकांग्रेस पार्टी एक सीट से आगे चल रही है। सही पिक्चर दो 12 तक साफ हो पाएंगी। 

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप कैंडिडेट आतिशी ने कहा, "यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।"





No comments:

Post a Comment

Popular Posts