मेट्रो व रैपिड कॉरिडेार में बाधा बन रही 178 साल पुरानी मस्जिद को खुद तोड़ रहे मुस्लिम पक्ष
प्रशासन द्वारा मुस्लिम पक्ष की सहमति से कर रहे कार्रवाई
मेरठ । दिल्ली रोड़ जगदीश मंडप के पास 178 साल पुरानी मस्जिद को गिराने का काम मुस्लिम पक्ष की ओर से शुरू कर दिया गया है। मुस्लिम पक्ष व प्रशासन के बीच बनी सहमति से शुक्रवार से मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को तोड़ने का कार्य आरंभ कर दिया है।मस्जिद को गिराने चलते पहली बार ऐसा हुआ है कि जुमे की नमाज नहीं हो सकी है। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है।
बता दें शहर में रैपिड रेल कॉरिडोर में 178 साल पुरानी मस्जिद बाधा बन रही थी। इसी मामले में गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की।मुस्लिम पक्ष रैपिड में बाधा बन रही मस्जिद को हटाने के लिए सहमत हो गया था। गुरूवार को लैबर न मिलने पर कार्य आरंभ नहीं हो सका था। लिहाजा शुक्रवार की सुबह से मस्जिद को तोड़ने का कार्य आरंभ हो गया। हाजी स्वाले हीन ने बताया मस्जिद के मुतव्विल के पास नोटिस आया है। उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। एसपी सिटी साहब कल आए थे। उन्होंने कहाहमारे पास ऑर्डर आए हैं। आप लोग मस्जिद हटा लीजिए या फिर बुलडोजर से हटा दिया जाएगा।हम लोग अपने से हटा रहे हैं। हमारे पास तो 1857 के पेपर हैं। हम तो प्रशासन से चाहते हैं कि मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दे दी जाए। या मस्जिद के बदले जगह दे दी जाए। आज जुमे की नमाज यहां नहीं हो रही है।
बता दें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने को कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया।कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है।
No comments:
Post a Comment