रातों रात पूरा घेर को ही चोरी कर डाला चोरों ने
चारदीवारी ,कमरों को ढहाकर भूसा तक ले गये
मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र मेंचोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चोरों ने रातों रात एक घेर में डंफर जेसीबी की मदद से चारी दीवारी को ढहा कर उसके मलबे व वहां रखें भूसे उपले को लेकर फरार हो गये। चोरी का पता सुबह के समय चला तो सभी देकर अवाक रहे गये। घेर के बजाय खाली मैदान दिखाई दे रहा था। मामला दशरथपुर गांव का है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
दिल्ली-दून हाइवे पर दशरथपुर निवासी जयवीर सिंह ओर जयकुमार को हाइवे के किनारे घेर है। जिसकी उन्होंने चारदीवारी कर रखी थी। उसके अंदर दो कमरे में भी बना रखे थे। जिसके अंदर उन्होंने भूसा व उपलों को रखा हुआ था। रात केसमय चोर जेसीबी व डंपर लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने चार दीवारी व कमरों को जेसीबी से ढहा कर उनका मलबा भर लिया। इतना नहीं नहीं वहां रखा भूसा व उपले को वह भरकर लेकर फरार हो गया। चोरी का पता सुबह के समय चला। जयवीर सिंह अपने घेर पर पहुंचा तो वह यह देखकर दंग रह गया। घेर तो गायब था वहां सामान भी रखा भी गायब मिला। जानकारी गांव वालों तक पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जेसीबी व डंपर के निशान दिखाई दिए। जयवीर सिंह की ओर से थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस जांच करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment