नयनतारा को एक और कानूनी नोटिस
मुंबई। लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल? नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे लेकर वह एक और कानूनी विवाद में फंस गई हैं। पिछले साल उन्हें डॉक्यूमेंट्री के बारे में धनुष ने कानूनी नोटिस भेजा था। अब ‘चंद्रमुखी’ के मेकर्स ने भी डॉक्यूमेंट्री में 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के फुटेज के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजी है।
रिपोट्र्स के मुताबिक, मेकर्स ने नयनतारा और नेटफ्लिक्स दोनों को कानूनी नोटिस जारी किया है। यह विवाद चंद्रमुखी की एक क्लिप से निकलकर आया है, जिसे कथित तौर पर शादी की डॉक्यूमेंट्री में इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया था। नोटिस के मुताबिक, वह एक्ट्रेस और ओटीटी प्लेटफॉर्म से पांचकरोड़ मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अभी तक नयनतारा ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
No comments:
Post a Comment