सारा अली के साथ रिश्ते में हैं अर्जुन बाजवा!
मुंबई। सारा अली खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन बाजवा ने पहली बार एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में जो लिखना है, लिखें। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।
एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा- लोगों को जो भी लिखना है, वे लिखेंगे। यह उनका काम है। वे अपना काम कर रहे हैं। मैं बस अपने आप पर और मुझे क्या करना है, इस पर फोकस करता हूं। सच में यह सब मुझे परेशान नहीं करता है।
वहीं, सारा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर कभी बात नहीं की है। न ही अफवाहों को कंफर्म किया है और न ही इसको नकारा है।
सारा और अर्जुन की डेटिंग की खबरें तक सामने आई थीं, जब दोनों साथ में केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर पहाड़ी मंदिर में दर्शन किए थे। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अर्जुन प्रताप राजनेता फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे हैं, जो फिलहाल पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।
No comments:
Post a Comment