सुभारती डेन्टल कॉलेज ने किया विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन

मेरठ। सुभारती डेन्टल कॉलेज के लोक दंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया।  विश्व कुष्ठ रोग दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में कपड़े वितरण का आयोजन किया गया एवं डेन्टल चेकअप  शिविर का भी आयोजन किया गया। चेकअप  शिविर के उपरान्त मरीजो को कुष्ठ बीमारी से सम्बधित जानकारी दी। लोक दंत स्वास्थ्य के इंचार्ज डॉ. संचित प्रधान ने बताया कि लोगो को मुख स्वास्थ्य के बारे में और ब्रशिंग कैसे करे इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सुभारती डेन्टल कॉलेज एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन  आईडीए मेरठ कैन्ट द्वारा शांति पब्लिक स्कूल में भी कैम्प लगाया गया। इस कार्यक्रम में कुष्ठ बीमारी संबंधी जानकारी दी  पैम्फलेट का वितरण  किया गया। मुख स्वास्थ्य की भी जांच की गई। विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता सम्बंधित वीडियों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डेन्टल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर निखिल श्रीवास्तव, डॉ संचित प्रधान, डॉ मोहनीश मुछाल, डॉ सुपूर्णा पंडित, मास्टरमाइंड क्लब से डॉ. मनप्रीत,  डॉ. अन्नाया,  एवं विभाग के सभी इन्टर्नस  का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts