निगम में कार्यकारिणी सदस्य को लेकर भाजपा नेताओं में मंथन
कल विवि के अटल सभागार में होगी सदस्याें की घोषणा
मेरठ। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य के लिए पार्षदों के नाम को लेकर भाजपा नेताओं की फिर बैठक हो सकती है। कार्यकारिणी से बाहर हुए पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा और विक्रांत ढाका ने दोबारा सदस्य बनाने का प्रस्ताव भाजपा नेताओं के सामने रखा है।
महापौर की बैठक में भाजपा पार्षद अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कश्पय को सदस्य के नाम पर सहमति बनी है। भाजपा के अन्य पार्षदों ने भी सदस्य बनाने के लिए सिफारिश लगाई है। एआईएमआईएम पार्षद रिजवान अंसारी, कीर्ति घोषला, इकरामुद्दीन सैफी और कहकशां के नाम को लेकर चर्चा हुई है। कार्यकारिणी में 90 पार्षद, सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल सहित 98 मतदाता है।
नगर निगम की कार्यकारिणी का सदस्य बनने के लिए भाजपा अपने चार पार्षद और विपक्ष को दो पार्षद चुनाव मैदान में उतारना है, जबकि विपक्ष चार पार्षदों को चुनाव लड़वाने की तैयारी में लगा है। इसे लेकर भाजपा और विपक्ष में अलग-अलग चर्चा चल रही है। दो जनवरी को मतदान होना है।
No comments:
Post a Comment