डॉक्टर की पत्नी की श्रीदेवी की तरह थाईलैंड में मौत

 पिता बोले-वो पानी से डरती थी; पति ने कहा-बाथटब में डूबी

लखनऊ,एजेंसी। श्रीदेवी की मौत के तरह लखनऊ की एक महिला की थाईलैंड मे मौत हो गयी है। महिला का शव बाथरूम में बाथ टब मिला। बीती देर रात थाईलैंड से शव लखनऊ पहुंचा। मृतका के पिता ने पीजीआई थाने में हत्या कर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फिर से पीएम कराने की तहरीर दी है। महिला अपने चिकित्सक पति के साथ थाइलेैंड घुमने के लिए गयी थी। 

पिता का आरोप है कि दामाद बेटी को थाईलैंड घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। जहां उसकी हत्या करके खुद लखनऊ आ गया। पूरे में मामले प्रियंका के डॉक्टर पति का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। पूरा परिवार सिर्फ बदनाम कर रहा है। हमारे पास सभी एवीडेंस हैं, जो पुलिस की जांच में दिए जाएंगे।

प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- हमारे तीन बेटी पुष्पा, प्रियंका, संध्या और एक बेटा विकास शर्मा है। प्रियंका ने फाइनेंस से एमबीए की थी। उसकी जॉब एम्स पटना में अकाउंट डिपार्टमेंट में लग गई। वहीं पर सीनियर रेजिडेंट के पद पर डॉक्टर आशीष मिश्रा तैनात थे। लखनऊ के होने के कारण डॉक्टर से प्रियंका की दोस्ती हो गई। 3 दिसंबर, 2017 में परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई। नाती के जन्म के बाद से आशीष का रवैया बदल गया। वह मारपीट करने लगा।

वह प्रियंका के साथ हमेशा मारपीट करता, लेकिन प्रियंका ने कभी कुछ नहीं बताया। सितंबर 2023 को उसके साथ हाथापाई की गई थी। इस पर आशीष को समझाने के लिए घर गए। वह काफी नशे में था। बेटे विकास को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर आशीष के पिता ने उसे मारा तो वह घर के अंदर गया और चाकू लेकर आ गया। बीच बचाव करने पर छोटी बेटी संध्या के सीने में मार दिया। पुलिस के पास शिकायत की तो उसने भी क्रॉस केस दर्ज करवा दिया। कुछ दिन बाद आशीष के पिता के कहने पर समझौता हो गया। प्रियंका वापस ससुराल चली गई।

थाईलैंड में हुए प्रियंका के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत कार्डियो पलमोनरी फेल होने से हुई है। कुछ इसी तरह अभिनेत्री श्रीदेवी की भी मौत हुई थी। उनका भी शव दुबई की एक होटल में बाथटब में मिला था। हालांकि प्रियंका के परिजनों का कहना है कि वह दोबारा पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- दामाद ने बताया कि मसाज कराकर आया। इसके बाद बेटे को जूस दिलाने चला गया। तभी प्रियंका बॉथ टब में नहाने गई और हादसा हो गया। पहली बात तो ये कि वो बेवक्त नहाने क्यों जाएगी। दूसरी उसे पानी से डर लगता था। वह पानी से दूर ही रहती थी। दामाद ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के दौरान ड्रिंक की थी। आज तक प्रियंका शराब नहीं पी। हां...अगर वहां पी होगी तो एक से दो पैग। इससे ज्यादा वो नहीं पी सकती।

डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। वहां पर जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका एक कॉमन ग्रुप बना है। जिसमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लेकर शव को लखनऊ भेजे जाने तक की डिटेल शेयर हो रही है। हम क्यों कुछ छिपाएंगे। अगर हत्या की बात है तो पत्नी के साथ हैदराबाद, मनाली, थाईलैंड सहित 7 जगह ट्रिप किया है। इसके पहले क्यों नहीं मारा?

परिवार के साथ भी पार्टी करती थी

डॉक्टर आशीष का कहना है कि प्रियंका को पार्टी के दौरान ड्रिंक का शौक था। अपने जीजा मयंक और बहन संध्या के साथ कई बार शराब पार्टी कर चुकी है। 24 अक्टूबर को सासू मां के निधन के बाद से थाईलैंड जाने के पहले करीब 5 से 6 बार इन लोगों ने पार्टी की है। उस दिन भी पार्टी में उसने ज्यादा ड्रिंक की थी।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts