जहां तीन बाद डोली उठनी थी अब उठी अर्थी 

मेंहदी के दिन प्रेमी संग युवती ने दी जान 

पोस्टमार्टम के बाद दोनो के शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम 

मेरठ। प्यार में रोढ़ा बने परिजनों के चलते थाना लोहिया नगरमें बीती रात एक युवक व युवती ने जहर खाककर मौत केा लगे लगा लिया। मरने से पहले युवक ने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी। जब तक परिजन पहुंचते काफी दे हाे चुकी थी। शादी के तीन दिन पूर्व युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शादी की तैयारी धरी की धरी रह गयी।  न लड़का पक्ष कोई कुछ बोल रहा है न ही लड़की पक्ष कुछ बता पाने की हालत में है। प्रेम युगल की मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसरा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

अतराड़ा गांव के शिवांक  का दूसरे गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिवांक की हार्डवेयर की दुकान है। युवती  हापुड़ रोड़ एक मेडिकल कॉलेज में काम करती थी। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। 18 जनवरी को शादी और आज मेहंदी की रस्म थी।लेकिन दोनो ही शादी से खुश नहीं थी। अलग -अलग विरादरी का होने के कारण प्रेम परवान नहीं चढ़ पा रहा था। युवती की बुधवार को मेंहदी की रस्म थी। वह घर से कुछ बता कर निकल गयी। परिजनों ने उससे कहा भी आज उसकी मेंहदी की रस्म है । लेकिन युवती ने काम जरूरी बता कर निकल गयी। रास्त में शिवांग अपने ब्रेजा कार में मिला गया । जहां से दोनो कार में सवार होकर रवाना हुए । शिवांग  कार को जाग्रति विहार एक्सटेंशन में ले गया। जहां दौनो ने एक ऐसा फैसला ले लिया जो उन्होनें कभी सपने में भी नहीं सोचा था। दोनो सल्फास खा लिया। शिवांग ने अपने चाचा को फोन कर जानकारी। साथ ही सल्फास की पुडिया की फोटो भी भेजी। चाचा से फोन पर अंतिम बार राम -राम कह कर फोन को काट दिया। आनन फानन में उसके परिजन मौके पर पहुंचे। दोनो के मुंह से झांग  निकल रहे थे। आनन फानन में दोनो केा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनाे के शवों केा पीएम भेजा गया। दोनो का एक साथ पीएम किया गया। 

घटना के बाद से  दोनों परिवार बर्बाद हो गए हैं। न लड़का पक्ष कोई कुछ बोल रहा है न ही लड़की पक्ष कुछ बता पाने की हालत में है। सब गमगीन हैं। जिससे भी बात करो वो बस यही बोल रहा कि दो परिवार बर्बाद हो गए। काश ये दोनों लड़की लड़के पहले घर वालों को कुछ बता देते।लड़की की शादी से तीन दिन पहले बेटी की मौत वाले घर में कोहराम मचा है। जिस घर में गीत गाए जा रहे थे वहां मौत का मातम है। दिन भर घर में हर कोई बस यही कहता रहा कि ये क्या हो गया। बेटी तो गई ही लेकिन ताउम्र का ग़म दे गई।वहीं, लड़के के घर पर भी मौत का चीत्कार मचा रहा। कोई समझ नहीं पा रहा कि ये हुआ तो हुआ क्या। देर रात तक दोनों घर में मौत का चीत्कार मचा है। दोनों प्रेमी प्रेमिका की लाशें मोर्चरी पर हैं। परिवार वालों की आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं। हर कोई यही बोल रहा है कि ये कैसी मोहब्बत।

लोहिया नगर थाना प्रभारी विष्णु कुमार ने बताया, ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों में करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में घर वालों को पता था। दोनों को मिलने से मना भी किया था। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।इसके बाद परिजनों ने लड़की की शादी तय कर दी। इसके बाद दोनों ने ये कदम उठाया। दोनों ने प्रेस-प्रसंग में जहर खाया है।पुलिस ने शिवांक की कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिस पर दोनों ने लिखा है वे अपनी मर्जी से पूरे होशोहवास में जान दे रहे हैं। उनकी मौत के बाद किसी के भी परिवार को परेशान न किया जाए।

अकेला था शिवांक, रिश्ता हो गया था तय

शिवांक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका रिश्ता भी तय हो गया था। शिवांक के इस कदम के बाद परिवार में काेहराम मचा हुआ है।दोनों के शवों का रात को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर सीधे गांव नहीं गए। रात को दोनों के शवों को खरखौदा में एंबुलेंस में ही रखा गया। गुरुवार सुबह दोनों के शव उनके गांवों में ले जाए गए। परिवारों में काेहराम मच गया। युवती के परिजन चीत्कार करते हुए बस यही बोलते रहे कि बेटी तेरी तो डोली उठनी थी, ये क्या कर दिया। शिवांक के परिजनों का भी रो-रोकर बुुरा हाल हो गया। दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों गांवों में उनके प्रेम संबंध की चर्चा होती रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts