पैसे की लेनदेन को लेकर चौकी से पचास मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली 

आरोपी युवक ने किए चार से पांच राउंड फायर 

मेरठ। शनिवार को थाना पल्लवपुरम थाना  क्षेत्र के मोदीपुरम चौकी पर उस समय हड़कंप मच गया। जब चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर एक युवक ने ताबड़तोड गोलियां चलानी आरंभ दी।  गोली युवक के सीने में जा लगी।। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

 घटना शनिवार दोेपहर बाद की है। मोदीपुरम चौकी के पास अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी तो चौकी में हड़कंप मच गया। जब तक चौकी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंचते तब तक गोली चलाने वाला युवक वहां से फरार हो चुका था। गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पुलिस को खाली खोके मिले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।  वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी आया और चौकी से 50 मीटर की दूरी पर फायर किए और भाग गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों ओर से लड़के आए थे, अचानक फायरिंग होने लगी। लगभग 4-5 राउंड फायर किए गए। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन में विवाद हुआ है। वहीं एक युवक के सीने में गोली लगी है।

गोली मारने वाले सतनाम गुर्जर उसके साथ तीन, चार लड़के आए थे वो लोग हैं। वो लोग शायद पल्लवपुरम फेज वन के रहने वाले हैं। शायद आपस में ब्याज के काम में पैसों के लेनदेन का मसला है। दीपू पुत्र लालसेन निवासी डोरली के सीधे हाथ की ओर छाती में गोली लगी है।

घटनास्थल पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यहां देर शाम दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हुआ है। एक व्यक्ति को गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 3 टीमें लगी हैं।शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आपस में पैसों के लेनदेन के कारण विवाद हुआ है। घायल को एक गोली लगी है। बाकी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts