इस्माईल गर्ल्स इंटर में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ । शुक्रवार को इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने सभी छात्राओं को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामना दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ मृदुला शर्मा ने छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत के बारे में जागरूक करते हुए कहा उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन की थीम विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' रखी गई है। उत्तर प्रदेश (यूपी) की अपनी समृद्ध संस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत रही हैl यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर, उपलब्धियों और राज्य की प्रगति का सम्मान करने का अवसर है। उत्तर प्रदेश ने वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद राम मंदिर और महाकुंभ जैसे ऐतिहासिक क्षण देखे हैं। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर एवं निबंध के माध्यम से सभी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन विद्यालय प्रवक्ता सुषमा बिंद ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं श्रीमती अनुपम निधि, अर्चना भास्कर, वन्दना सिंह, नीता रानी, प्रमिला, नफीसा खालिद, सुषमा बिंद, ज्योति, सुमन शर्मा, निधि राजवंशी, प्रियंका भारद्वाज, शशि प्रभा, संजू चौधरी, प्रिया गौड़, रेनू शर्मा, शालू, प्रेरणा शर्मा, रेशमा, माहिन,मनु आदि उपस्थित रहीं |
No comments:
Post a Comment