भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन , मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को संगठन से जुड़े किसानों और कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों (उप जिलाधिकारियों) को ज्ञापन सौंपा।
सरधना में संगठन के तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे प्रदर्शन शुरू किया और फिर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। यहां विनोद सुरानी ने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता और अंकित दांगी ने संचालन किया। यहां पहुंचे तहसीलदार अनुराग सिंह और ब्लॉक विकास अधिकारी दौराला को किसानों ने अपने बीच ही बैठा लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसी बीच वहां भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी पहुंच गए। उन्होंने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का चिठ्ठा अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर इन आवारा पशुओं पर लगाम न लगाई गई तो इन सभी आवारा पशुओं को तहसील परिसर में लाकर बांध दिया जाएगा। इसी दौरान उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया और पुलिस उपाधीक्षक संजय जायसवाल भी पहुंच गए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे न मानी गईं तो महाकुंभ में आयोजित किसान चिंतन शिविर से लौटने के बाद वह अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रीय कृषि नीति रूपरेखा की प्रतियां भी जलाईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, देशपाल हुड्डा, अंकित दांगी, विनेश छुर, बंटू पहलवान, विनोद, कृष्णपाल, ऋषिपाल, हरेंद्र, रविंद्र, अशफाक, आकाश, भूरा, शानू, अरसलान, विनय, विपुल, प्रतीक और हर्ष साहित्य बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment