एचआईवी पर कार्यशाला का आयोजन 

933 अधिकारियों/कर्मचारियों ने किया  प्रतिभाग 

 मेरठ। राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एच.आई.वी. नेगेटिव "At-risk Cliants" के लिए "सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा" विषय पर एक एडवोकेसी मीटिंग/कार्यशाला  का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सीएमओ कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिले के एचआइवी से जुडे चिकित्सकों व सामाजिक संगठनों के 933 अधिकारियों/कर्मचारियों  ने शिरकत की। कार्यशाला में डीटीओ डॉ. गुलशन राय, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार ,डॉ. रविन्द्र कुमार गोयल, नोडल अधिकारी एस.एस आदि मौजूद रहे। 



सी.एम.ओ. नोडल अधिकारी एस.एस.के. डॉ. विपुल, डिप्टी डी.टी.ओ. द्वारा दीप प्रजवलन कर शुभारम्भ किया गया।डॉ. रविन्द्र कुमार गोयल द्वारा एच.आई.वी. एड्स के कारण बचाव व अन्य एच.आई.वी. से सम्बन्धित भ्रान्तिया, भेदभाव व रहित वातावरण से सम्बन्धित व एस.एस. के डिपार्टमेन्ट पी.एल शर्मा द्वारा किये गये कार्यों की स्लाइड प्रजेन्टेशन द्वारा जानकारी दी गयी।



डॉ अर्निमा प्रभारी ए.आर.टी. सेन्टर, एल.एल.आर.एम, मेडिकल कॉलेज द्वारा एच.आई.वी. ट्रीटमेन्ट सम्बन्धित जानकारी दी व अपने अनुभवों कोसाझा किया गया।दिशा कलस्टर प्रोजेक्ट मैनेजरसचिन द्वारा राज्य व जिला स्तरीय एच.आई.वी/एड्स सम्बन्धित स्टेटस व एच.आई.वी/एड्स सम्बन्धित अन्य जानकारियो का साझा किया।एच.आई.वी सम्बन्धित स्टॉफ को मोमेन्टो व सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित कर उन सभी का उत्साह वर्धन किया गया।कार्यशाला में जनपदस्तरीय ए.सी.एम.ओ. डिप्टी सी.एम.ओ., डिप्टी डी.टी.ओ, डी.पी.एम मनीष बिसारिया, जिला मृात स्वास्थ्य परामर्शदाता इलमा अजीम, नोडल अधिकारी एन.यू.एच.एम., डिस्ट्रिक्ट अर्बन को-ऑर्डिनेटर, डी.एम.एच.सी, एन.सी.डी कन्सलटेन्ट, फैमली प्लानिंग मैनेजर, चिकित्सा अधिकारी पी.एच.सी, प्रत्येक पी.एच.सी. से दो ए.एन.एम, समस्त एस.एस.के. स्टॉफ, अन्य कर्मचारियों ने सहित 933 अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने दो शब्द बोलकर सभी के कार्या की सराहना की व एच.आई.वी एड्स से बचाव हेतु समाज में जागरूकता फैलाने के लिये प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts