मौनी अमावस्या स्नान के लिए अयोध्या पहुंची भक्तों की भीड़
29 को पूरे दिन रहेगी अमावस्या, 27 को 3 लाख 55 हजार ने किए रामलला के दर्शन
अयोध्या,एजेंसी। आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य महापर्व है।अमावस्या पर देर शाम से ही लग रहा है पर उदया तिथि में यह स्नान 29 को भोर से पूरे दिन चलेगा।इसके लिए भक्तों का रेला है।सोमवार को करीब 30 लाख भक्त अयोध्या पहुंचे और इसमें 3 लाख 55 हजार भक्तों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामलला का दर्शन किया।
इससे पहले रविवार को 2 लाख 80 हजार भक्त् रामलला के दरबार में पहुंचे।शनिवार को 1 लाख 80 हजार भक्तों ने राम मंदिर में दर्शन किया।इस तरह 27 फरवरी को रामलला का दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों की संख्या का अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है।इस बीच आज भोर से ही 10 लाख से ज्यादा भक्त सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं।रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आज भी भक्तों की एक से दो किलोमीटर लंबी लाईन लगी है। रामजन्मभूमि पथ पर भीड़ नियंत्रण के लिए दर्शन के बाद भक्तों को गेट नंबर 3 से निकाला जा रहा है।यह स्नान जन्मभूमि पथ से 100 मीटर दूर होने के कारण भीड़ नियंत्रण में सुविधा हो रही है।
No comments:
Post a Comment