बागपत के बडौत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा, 6 की मौत,80 घायल
कई लोगों को ठेले से अस्पताल पहुंचाया, निर्वाण महोत्सव में हादसा
बागपत । बागपत के बडौत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इससे भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। 6 की मौत हो गई है।कई की हालत गंभीर है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
हादसा निर्वाण महोत्सव में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी।श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ है।बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की। छठी मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है। डीएम ने बताया-20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 20 लोगों का उपचार चल रहा है।
एडीजी जोन मेरठ डीके ठाकुर ने बताया डीआईजी कलानिधि नैथानी को मौके पर भेजा है। राहत और बचाव कार्य तेज करा दिया गया है। हर साल कार्यक्रम होता है, लकड़ी का मंच कमजोर होने से हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद सिर्फ 3 एंबुलेंस पहुंची थीं। उनसे कई कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर हालात बेहद खराब हैं।अस्पताल में घायलों की लाइन लगी है। आसपास के सभी अस्पतालों में घायलों को पहुंचाया जा रहा है। घायलों की लाइन लगी है, उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है।हादसे के बाद लोग घयल लोग जमीन पर तड़पते रहे। उन्हें कोई संभालने वाला नहीं था। न ही कोई इंतजाम किए गए थे।करीब 500 से 700 लोगों की भीड़ थी। लेकिन मेडिकल के इंतजाम कुछ नहीं थे। इसलिए, जो मचान की लकड़ियां टूटी थीं, उन्हीं का स्ट्रेचर बनाकर घायलों को वहां से हटाया गया।करीब 65 फीट ऊंचा यह स्तंभ था। इसी पर पहुंचने के लिए लकड़ी का मचान बनाया गया था। कमजोर और ज्यादा भीड़ होने के चलते यहां अचानक भरभराकर गिर गया।मंदिर के आसपास एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग ठेले पर घायलों को अस्पताल ले गए।
बागपत के बड़ौत में श्री दिंगबर जैन का करीब 650 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में कुल 7 वेदियां है, जिन पर अलग-अलग तीर्थंकरों की मूर्तियां विराजमान हैं। पहली वेदी पर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा है। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग इस मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। निर्वाण महोत्सव में शामिल होने के लिए कई जिलों के लोग आए थे।
हर साल होता है निर्वाण महोत्सव
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें देशभर से जैन समुदाय के लोग जुटते हैं। फिलहाल, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए तैयार है।
वही हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंडलायुक्त व डीआईजी बडौत पहुंचे। दोनो अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों देखने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment