वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मेराजुद्दीन अहमद का निधन  

नई दिल्ली स्थित एम्स में ली आखिरी सांस 

मेरठ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मेराजुद्दीन अहमद का शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। डॉ मेराजुद्दीन अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़कर रुखसत हो गए। 

डॉ मेराजुद्दीन को दो दिन पहले ठंड लग गई थी। इसके चलते उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया। बताया जाता है कि वहां पहुंचकर उन्हें हार्ट अटैक आया। जिस समय उनका इंतकाल हुआ मेरठ से कई कांग्रेसी पूर्व पीसीसी सदस्य एम. इमरान के नेतृत्व में उनका हाल-चाल जानने एम्स  पहुंचे हुए थे। उनके निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ में यूसुफ कुरैशी,  दीपक शर्मा, नसीम कुरैशी,  निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व पीसीसी सदस्य एम. इमरान, शहर काजी प्रो. जैन उस साजिदीन, नायब शहर काजी जैनूर रशीदीन और शहर की गणमान्य लोगों और सभी कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया है। उधर दूसरी ओर शनिवार देर शाम नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे मेरठ के कई कांग्रेसी डॉ. मेराज के निधन की सूचना मिलते ही स्टेशन से वापस पर सराय बेहलीम स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। डॉ. मेराजुद्दीन के निधन पर सामाजिक संस्था नेकी की टोकरी के सभी सदस्यों ने भी  उन्हें खिराज ए अकीदत पेश की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts