अब दिल्ली दूर नहीं ,मेरठ से दिल्ली का सफर सिर्फ 40  मिनट में

मोदी ने टिकट खरीद कर नमो भारत में सफर किया

ट्रेन में बच्चों से बात की, मेरठ से दिल्ली अब 40 मिनट में पहुंच सकेंगे

मेरठ/गाजियाबाद। रविवार को पीएम  मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का शुभारंभ किया। पीएम खुद टिकट लेकर नमो भारत ट्रेन में पहुंचे। वहां बच्चों से मिले। बच्चों ने उन्हें पेंटिंग गिफ्ट की।एक बच्ची ने उन्हें हिंदी में कविता सुनाई। हम तोड़ रहे हैं जंजीरें..हम बदल रहे हैं तकदीरें। ये नवयुग है, ये नव भारत है। हम खुद लिखेंगे अपनी तकदीर। इनॉगरेशन के दौरान पीएम मोदी को नमो भारत का ट्रेन मॉडल भी दिखाया गया।

पीएम नमो भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम वहां रोहिणी के जापानी पार्क में एक रैली को भी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की।इनॉगरेशन के बाद दूरी बढ़कर 55 किमी तक हो गई है। मेरठ से दिल्ली की दूरी सिर्फ 40 मिनट में तय की जा सकेगी। हर 15 मिनट पर दोनों साइड से नमो भारत ट्रेनें मिलेंगी। दिल्ली अशोक नगर से मेरठ साउथ का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है।

13 किमी के सफर में 2 स्टेशन

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के इस 13 किमी के सेक्शन में 6 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है। यह पहली बार है, जब नमो भारत ट्रेन अंडरग्राउंड चलेगी। इस सेक्शन में पहला स्टेशन आनंद विहार इसके बाद दूसरा एलिवेटेड स्टेशन न्यू अशोक नगर है।

नमो भारत ट्रेन की खासियत

नमो भारत ट्रेन में महिलाओं के लिए भी रिजर्व कोच है। बाकी कोच में भी बुजुर्ग, महिला और दिव्यांगजनों के लिए रिजर्व सीट है। ट्रेन के अंदर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की भी सुविधा है। कोच के अंदर और प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजों पर एक पैनिक बटन भी दिया गया है। जिससे इमरजेंसी में हेल्प ली जा सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts