नमाज पढ़ने जा रहे पूर्व प्रधान पर फायरिंग
मस्जिद में छिपकर बचाई जान ,सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र में बीती रात को नमाज पढ़ने मस्जिद में जा रहे पूर्व प्रधान पीछे से किसी ने फायरिंग कर दी। पूर्व प्रधान ने मस्जिद में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुटी है।
नानू निवासी गांव में रहते है वह पूर्व प्रधान है इन दिनों कंकरखेड़ा में रहता है। शनिवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी पीछे से एक आदमी आया और फायर कर दिया। लगातार दो फायर किए। किसी तरह मस्जिद में छिपकर अपनी जान बचाई।पूरी घटना आसपास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि गोली प्रधान को नहीं लग सकी। प्रधान की तरफ से थाने में शिकायत भी दी गई है।
प्रधान ने बताया कि पहले लगा पीछे से किसी ने कुछ मारा देखा तो एक आदमी पिस्टल लेकर पीछे दौड़ते आ रहा था। उसने जब तक फायर किया तब मैं मस्जिद में छिप गया। हम लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो भाग गया। उसका मुंह भी बंधा हुआ था।
No comments:
Post a Comment