मेरठ में नए साल पर 20 बच्चों ने लिया जन्म
31 दिसंबर की रात 12.05 बजे हुआ बच्चा तो नाम रखा 'बीटा'
मेरठ। नये साल पर जिले में बीस नवजातों ने जन्म लिया। वही31 की रात को 12:05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया नवजात बच्ची को उसके परिजनों ने बीटा नाम दिया। नए वर्ष में जन्मे बच्चों के माता - पिता नए कहा कि ईश्वर ने उन्हें वर्ष 2025 का तोहफा दिया है।
आसिफ की पत्नी ने 31 दिसंबर की रात 12:05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। उन्होंने वर्ष में जेंरेशन बदलने पर बेटी का नाम 'बीटा' रखा हैं। अब उनकी नए वर्ष में जन्मी बेटी बीटा कहलाएगी। इसी के साथ शहर व देहात के निजी अस्पतालों के साथ जिला अस्पताल में 20 से ज्यादा डिलीवरी हुई हैं। नए वर्ष में जन्मे बच्चों के माता - पिता नए कहा कि ईश्वर ने उन्हें वर्ष 2025 का तोहफा दिया है।
2000 में 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद जन्मे बच्चे आज मिलेनियम किड्स या मिलेनियम बेबी कहलाते हैं। उसी तरह से 31 दिसंबर 2024 की रात 12 बजे के बाद जन्में बच्चे बीटा किड्स के नाम से जाने जाएंगे। वर्ष 2025 की पहली रात में जन्म लेने वाले बच्चे बीटा जनरेशन कहलाएंगे। बीटा किड्स भी इसी तरह से हैं जैसे जन्माष्टमी या किसी खास मौके पर कोई बच्चा जन्म लेता है।
साल के पहले दिन घर आई बेटी
आसिफ को हुई बिटिया कहलाएगी बीटा किड्स शास्त्रीनगर स्थित निजी नर्सिग होम में सेक्टर 11 निवासी आसिफ की पत्नी ने रात 12.05 बजे एक बेटी को जन्म दिया। आसिफ बेटी के होने पर बड़े खुश हैं। उनको इसकी खुशी थी कि उनकी बेटी ने नए साल के पहले दिन जन्म लिया है। जनवरी 2025 में जन्म लेने वाली संताने जनरेशन बीटा पीढ़ी होगी। लेकिन आज जिस तरह से तकनीक विकास हो रहा है उसके तहत आने वाले समय में दुनिया और तेज़ी से बदलने वाली है। इसके तहत 1 जनवरी 2025 में जन्म लेने वाली संताने जनरेशन बीटा पीढ़ी होगी। ऐसे बच्चों के जीवन में तकनीकी विकास का असर बहुत गहरा होगा।।
No comments:
Post a Comment