मेरठ समेत वेस्ट यूपी की मौसम बिगड़ा 

रूक-रूक की बरसात ने बढ़ाई  ठिठुरन , ओलावृष्टि की संभावना

मेरठ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार  शुक्रवार की सुबह  से ही मौसम खराब हाे गया। दिन भर रूक-रूक कर बरसात होती रही।बरसात की वजह से ठिठुरन बड़ गयी है।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड ओर ज्यादा बढ़ जाएगी।

सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि 29 दिसंबर तक तेज हवा के साथा बारिश की संभावना है। कई जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। अगले तीन दिन तक मौसम एक सा रहने की संभावना है। इससे नए साल पर ठंड ओर ज्यादा बढ़ जाएगी।

डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। बारिश के चलते मौसम में बदलाव आएगा।तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 197 पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि हवा के चलते एक्यूआई ओर घटेगा।

संदूक से निकले रेनकोट व छाते 

 शुक्रवार की सुबह से बरसात होने के कारण संदूकों में बंद रेन कोर्ट व छाते निकल आये। दोपहर के समय जिस समय स्कूलों की छूटटी हुई उस  समय बरसात हो रही थी। अधिकतर अभिवावक अपने बच्चों को छाते व रेन कोट के साथ स्कूलो में लेने के लिए पहुंचे। 

 बरसात के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही 

 शुक्रवार कर सुबह से हो रही बरसात के कारण राेजमर्रा की तरह सड़कों पर उस तरह की आवाजाही नहीं दिखाई दी। जरूरतमंद लोग की सड़कों पर नजर आए । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts