मेडिकल कॉलेज में याद किए गये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 

  मेरठ। बुधवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज  के परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज  के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी  के चित्र पर माल्याअर्पण कर किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित ग्वालियर के शिंदे की छावनी में हुआ था। उनके पिता का नाम  कृष्ण बिहारी वाजपेई और माता का नाम कृष्णा देवी था। 

उन्होंने राजनीति विज्ञान में एम०ए० किया था। इसके उपरांत उन्होंने कानपुर के कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। वे 10 बार लोकसभा में और दो बार राज्यसभा में सांसद भी रहे। उन्होंने 16 मई 1996 को देश के 10 वे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

मेडिकल कॉलेज  के अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टॉक ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक दिग्गज नेता थे,उन्होंने अपनी विदेश मंत्री बने रहने पर संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा में भाषण दिया था और ऐसा करने वाले देश के प्रथम नेता थे। दुनिया को भारत की परमाणु शक्ति का एहसास दिलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ही थे। उन्हें 1992 में पद्म विभूषण और 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया।उक्त कार्यक्रम में डॉ सीमा जैन,डॉ विनीत शर्मा, डॉ नवरत्न गुप्ता,डॉ प्रेम मिश्रा, डॉ राहुल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी  ओमपाल सिंह,  सुशील कुमार,  राजकुमार शर्मा,  सुनील,  लीलाधर कौशिक, आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य महोदय ने फिजियोलॉजी विभाग की आचार्य डॉ ललिता चौधरी को शुभकामनाएँ दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts