शीत लहर का असर सड़कों पर दिखाई दे रहा 

⁠लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण बढ़ रही सर्दी

मेरठ। जिले में  अगले 24 घंटे तक शीत लहर का असर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है दो जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

बुधवार की सुबह  से ही ठंड का अहसास बढ़ा रहा। सड़कों पर जरूरतमंद लोग ही दिखाई दे  रहे है। आम दिनों की तरह सड़कों पर भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कई दिन इस तरह का मौसम बने रहने की आसार है। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही ने बताया कि वेस्ट यूपी में शीत लहर चल रही है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 2 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी के बाद राहत मिल सकती है।मौसम कार्यालय पर बुधवार  को दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा चलने से प्रदूषण का स्तर सामान्य रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts