थार पर चढ़कर दुल्हे ने महिलाओं संग किया डांस, वीडियाे वायरल
बीच सड़क मचाया हुड़दंग, लगा जाम
मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर का थार की छत पर चढ़कर बीच सड़क हुड़दंग करने का वीडिया सामने आया है। वीडियो पांडवनगर मेरठ का बताया जा रहा है। जहां एक शादी समारोह के दौरान बारात चढ़ रही है। बारात में थार की छत पर चढ़कर दूल्हा और कुछ महिलाएं मिलकर डांस कर रही हैं।
लगभग 2 मिनट 23 सेकेंड का यह वीडियो मेरठ के नाम से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह बारात दरवाजे पर है। सड़क पर बारात में एक थार भी है। चलती थार पर बारातियों ने डांस किया है।बारात में महिलाएं, लड़कियां और दूल्हा सब मिलकर थार पर खड़े होकर जमकर डांस कर रहे हैं। पांडव नगर कम्युनिटी सेंटर के पास का यह वीडियो बताया जा रहा है। वहीं थार से सटाकर आतिशबाजी भी फोड़ी जा रही है। इसके कारण सड़क पर जाम भी लग गया। काफी देर तक लोग जाम में जूझते रहे।
No comments:
Post a Comment