दिनभर शीत लहर ने कंपकपाया

चार दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार, 6 जनवरी से ओर बिगड़ेगा मौसम

मेरठ। सोमवार को शीत लहर ने कंपकपा दिया। दिनभर चली हवा से लोग कांपते रहे। शाम को ठिठुरन बढ़ने से रात सर्द होती चली गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मौसम ओर सर्द होगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। मेरठ में सोमवार  को दिन में शीतलहर चलती रही। लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। जरूरतमंद ही सड़कों पर निकले। ठंड से बचने के लिए लोगों काफी स्थानों पर आग में हाथ सेंकते नजर आए। अचानक बरसात से ठंड बढ़ने से दुकानों पर दस्तानों , मफलर, कैप की डिमांड तेजी से बढ़ गयी है।  

शाम को हवा ओर तेज होने से ठिठुरन बढ़ गई। सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। ठंड ओर ज्यादा बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.4 और रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस किया गया। 48 घंटे तक मेरठ और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड रहेगी। 6 जनवरी से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। वहीं, तेज हवा के चलते प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts