-
शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च, स्थिति तनावपूर्ण किसानों व पुलिस में घमासान जारी, 15 किसान घायल
अंबाला (एजेंसी)।हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ है। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे पहले 2 बार हरियाणा पुलिस किसानों को बॉर्डर से रोक चुकी है। घग्गर नदी पर बने पुल पर उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और किसानों में जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 15 किसान घायल हो गए हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस ने किसानों पर केमिकल वाला पानी बरसाया। अगर पानी बरसाना भी है तो कम से कम साफ पानी बरसाते। पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं और गंदा पानी ही देश के किसानों पर बरसाना शुरू कर दिया।
दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को हरियाणा पुलिस के अधिकारी समझाने में लगे हुए हैं। किसान पुलिस के शेड पर न चढ़ें, इसलिए शेड के ऊपर वाटर कैनन तैनात कर दिया है। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।
No comments:
Post a Comment