बैंक लॉकर काटने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर
5 घंटे में दोनों मारे गए, पहला लखनऊ दूसरा गाजीपुर में; 42 लॉकर काट ले गए थे
लखनऊ/गाजीपुर,एजेंसी।लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों को 5 घंटे के अंदर मार गिराया। पहला एनकाउंटर लखनऊ में सोमवार रात साढ़े 12 बजे हुआ। दूसरा- एनकाउंटर साढ़े 5 बजे गाजीपुर जिले के गहमर में हुआ।
लखनऊ में सोबिंद कुमार मारा गया। वह कार से जा रहा था। पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 2 गोली लगी। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया।गाजीपुर में सनी दयाल मारा गया। वह एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेरा तो उसने भी फायरिंग की। एनकाउंटर में उसके सीने में गोली लगी। अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका साथी फरार हो गया।
बतादें शनिवार रात लखनऊ के चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी हुई थी। दीवार काटकर लुटेरे 42 लॉकर काटकर ले गए थे। राजधानी में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना में 7 बदमाशों के नाम सामने आए। अब तक 2 मारे जा चुके हैं। 3 गिरफ्तार हैं। दो फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ में सोमवार रात साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के असरगंज सोबिंद कुमार को लौलाई के जलसेतु पर घेर लिया। पुलिस को देखते ही सोबिंद ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर और पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही गिर गया।
गाजीपुर में गहमर इलाके में पुलिस देर रात में गश्त कर रही थी, तभी बिहार के मुंगेर के रहने वाला सन्नी दयाल बाइक से जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। बाइक चढ़ाने की कोशिश करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर भागने लगा।पुलिस ने टीम ने पीछा किया। कुतुबपुर के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें सन्नी को गोली लग गई। वहीं, साथी भाग निकला। घायल को सीएचसी भदौरा ले जाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
90 मिनट तक बैंक में रहे थे बदमाश
बदमाश शनिवार रात चिनहट के इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे थे। करीब 90 मिनट तक बैंक में रहे और 42 लॉकर तोड़ डाले। इनमें रखी करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चार बदमाश CCTV में दिखाई दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया था।घटना के बाद टोल प्लाजा के CCTV भी चेक किए गए। STF, क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने CCTV में कैद बदमाशों की तलाश के लिए रविवार देर रात कई जगह दबिश दी। शहीद पथ और आसपास लगे 500 CCTV खंगाले। इसमें चार संदिग्ध बाइक पर आते-जाते दिखे थे।
7 में 3 बदमाश को पकड़ा, 2 को मार गिराया, 2 अभी फरार
पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें से तीन बदमाश बिहार के रहने वाले कैलाश, अरविंद और बलराम को पुलिस ने कल पकड़ा था। आज सुबह सोविंद और सन्नी को मुठभेड़ में मार गिराया। अभी दो बदमाश फरार हैं। इनके नाम हैं- लखनऊ निवासी विपिन वर्मा और बिहार लखीसराय टेटराहर के मिथुन। जेसेपी लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश जारी है।
No comments:
Post a Comment