ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला 

8 महीने पहले हुई थी महिला की शादी 

शामली। शामली के थाना भवन के गांव मनट में एक महिला ने सुसराल वालो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रही हैं। पुलिस महिला को मनाने में जुटी है। 

शिवानी की शादी 2024 में गड़ी पुख्ता निवासी जोनी के साथ हुई थी। शिवानी का आरोप है कि ससुरालियों के उसे कई बार मायके कई बार पड़ा। लेकिन उसके परिजनों ने किसी तरह ससुराल पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। उसने बताया कि दिवाली के मौके पर वह अपने मायका गई थी जहां से वह शनिवार को रात में वापस ससुराल वालों ने गेट खोलने से मना कर दिया। उसने काफी विनती भी की। लेकिन ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। आखिरकार उसे धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पलिस मौके पर पहुंची । उसने महिला को समझने को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला अपनी ज़िद अड़ी थी। उसका कहना था कि जब तक ससुराल वाले गेट नहीं खोलगे तब तक उसका धरना जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस वाले लड़के पक्ष को मनाने में जुटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts