विनीत शारदा ने परिवार सहित मनाया करवा चौथ का पावन पर्व, सभी को दी शुभकामनाएं

मेरठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक विनीत अग्रवाल शारदा ने करवा चौथ के पावन पर्व पर अपने परिवार के साथ सुशांत सिटी स्तिथ आवास पर पावन पर्व मनाया।

इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा जी ने बंधाई देते हुए कहा .... प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पति की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।आवास पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं उनके बेटे चिराग़ अग्रवाल शारदा अपनी धर्मपत्नी संगीता अग्रवाल एवं बहुरानी  सुहानी अग्रवाल ने करवा चौथ के पावन पर्व पर भगवान चन्द्रमा जी की पूजा की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts