भाजपा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार

बांसद्रोणी थाने से लालबाजार ले जाया गया
कोलकाता (एजेंसी)।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे रही थीं।
रिपार्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूपा गांगुली बीती रात से ही बांसद्रोणी पुलिस थाने में धरना दे रही थीं। रूपा को 3 अक्तूबर की सुबह गिरफ्तार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो पुलिस ने रूपा को तकरीबन 10 बजे हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें लाल रंग की गाड़ी में बिठाकर लाल बाजार ले जाया गया।
इस बीच राजनीतिक उत्तेजना और विवाद बढ़ने लगा है। रूपा गांगुली ने आरोप लगाया है कि उनका बैग थाने में रह गया। यहां तक कि उनको शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी गई। रूपा की गिरफ्तारी पर राज्य बीजेपी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि वह बांसद्रोणी घटना का विरोध करते हुए थाने में बैठी थीं, लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार आलोचना सहन नहीं कर सकती।
दरअसल, भाजपा नेता बांसद्रोणी में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर नाराज थीं। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस की हिलावली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। रूपा गांगुली का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में नहीं लेती, वो थाने के सामने धरना देती रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts