दूसरी महिला से नाजायज संबंध रखने वाले पति ने ससुराल में आकर बीबी को पीटा
पति, पत्नी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
मेरठ।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना गली में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। पति, पत्नी के बीच विवाद के कारण पति इलाके में आया और फायरिंग कर दी। पीड़ितों ने बताया किसी दूसरी महिला से अवैध संबंधों के कारण पति, पत्नी में झगड़ा है। जिसके चलते पत्नी मायके में रहती है। पति ने यहीं आकर पत्नी के साथ मारपीट कर दी और फायरिंग करके डराया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है वहीं आरोपी फरार हो गए। आरोपी ने एक के बाद एक 20 राउंड फायरिंग की है।
लिसाड़ी गेट निवासी जुबैर ने बताया कि उसकी बहन पिछले डेढ़साल से यहीं मायके में हमारे साथ रहती है। बहन का पति श्याम नगर में रहता है। पति, पत्नी में झगड़ा चल रहा है। क्योंकि जीजा का किसी रुही नाम की महिला से नाजायज संबंध है। इसी के कारण बहन मायके में आकर रह रही है।
जुबैर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जीजा उसके घरवाले आए और हमारे घर के बाहर फायरिंग कर दी। बताया कि पहले 3 लोग आबिद, राशिद और आसिफ आए, उनके साथ उनकी अम्मी भी थी। जीजा ने बहन के साथ मारपीट कर दी। जब हम लोगों ने रोका तो इन लोगों ने और लोगों को मौके पर बुला लिया। कई लोग सामने से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के साथ पथराव कर हमें जान से मारने की कोशिश भी करने लगी। तभी किसी ने पुलिस को बुला दिया। जब तक पुलिस आती आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग गए। लगभग 20 राउंड फायर किए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी चैक कर रही है।
No comments:
Post a Comment