शोभित विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने  कलेक्ट्रेट का शैक्षिक दौरा किया 

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने निदेशक प्रमोद कुमार गोयल और सहायक आचार्यगण डॉ पल्लवी जैन, डॉ पवन कुमार, और डॉ प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मेरठ कलेक्ट्रेट का दौरा किया। उपजिलाधिकारी श्रीमती रश्मि बरनवाल ने छात्रों का स्वागत किया और कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों में ले जाकर उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस भ्रमण से छात्रों को कक्षा से परे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा, एडीएम सिटी  बृजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन  बलराम सिंह, और नगर मजिस्ट्रेट  अनिल कुमार के साथ संवाद छात्रों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, कानून व्यवस्था, और न्याय प्रणाली में कानून के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रश्नोत्तर सत्र ने छात्रों को लोक सेवा की वास्तविकताओं और राजनीतिक हस्तक्षेप के प्रभावों को समझने में मदद की। इस शैक्षिक अनुभव ने छात्रों को लोक सेवा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts