नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर में आधा दर्जन युवकों ने हाथों छुरे और लोहे की रोड लेकर कई घरों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। आरोपियों ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। भीड़ ने उन्हें ललकारा तो आरोपी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद क्षेत्र वासियों ने एक आरोपी दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। वही आरोपियों की हरकत निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीती रात को आधा दर्जन से ज्यादा युवक शराब के नशे में धुत होकर जयभीम नगर पहुंचे। सभी के हाथों में छुरे और लोहे की रॉड थी। वही एक आरोपी ने कपड़े में पत्थर बांधा हुआ था। आरोपी आपस में गाली गलौज करने लगे इसी दौरान सभी ने निकट के घरों पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। आरोपियों के हमले में कई घरों के खिड़की के शीशे टूट गए। आरोपियों ने कुछ घरों के दरवाजों पर पथराव कर तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। महिलाओं ने अपने बच्चों को घर के अंदर करने के बाद दरवाजे बंद कर लिए। इस दौरान आरोपी जोर जोर से गालियां देने लगे।
आरोपी छुरे लहराकर क्षेत्र के लोगों को ललकारने लगे। तभी पास ही रहने वाले कन्हैया के परिवार ने शोर मचा दिया। पता चला कि जो पत्थर फेंका गया वह उनके घर में उस पलंग पर जाकर गिरा, जहां एक मासूम बच्चा सोया हुआ था। शोर मचाते ही लोगों की भीड़ घरों से निकल आयी। उन्होंने नशेड़ी युवकों को दौड़ा लिया।आरोपी कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए भागने लगे तभी एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरु कर दी। सूचना पाकर भावनपुर और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts