करवाचौथ मनाने अनिल कपूर के घर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए खास तैयारियां की गई हैं। बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की पूजा कर रही हैं। कई फेमस बॉलीवुड वाइव्स अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा करने के लिए पहुंची हैं।
गौरतलब है कि अनिल कपूर के घर हर साल बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं एक साथ करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। उनके साथ उनके पति भी अनिल कपूर के घर पहुंचते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक अनील कपूर के घर पहुंची हैं।लाल लंहगे में नजर आईं शिल्पा शेट्टी लाल रंग के लंहगे में अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वहीं, रवीना टंडन व्हाइट, गोल्डन रंग के अनारकली सूट और लाल रंग के दुपट्टे में अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं।
रवीना ने जूड़ा बनाया हुआ था और गजरा पहना हुआ था। रवीना की वीडियो देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहिद की पत्नी मीरा भी पहुंचीं अनिल कपूर के घर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत गुलाबी और गोल्डन रंग की साड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंचीं। चंकी पांडे की पत्नी भावना, संजय कपूर की वाइफ महीप और एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी सुनीता कपूर के घर पहुंचीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts