कैंट बोर्ड, नगर निगम के संयुक्त अभियान ने पकड़ा जोर
एक दर्जन से अधिक पशुओं को भेजा गौशाला
मेरठ। शनिवार को छावनी परिषद एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आवारा पशुओं के विरुद्ध अभियान चला कर कैंट क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 15 पशुओं को पकड़ कर नगर निगम गौशाला भेजा गया। यह अभियान कैंट बोर्ड मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन के निर्देश पर निरंतर चलाया जा रहा है
राजस्व अधीक्षक राजेश जाॅन के नेतृत्व में एक दर्जन कर्मचारियों की टीम कैंट क्षेत्र के आर वी सी सेन्टर, आर ए बाजार व डबल गेट सेना के इलाकों से सड़कों पर आवारा घुमते 15 गोवंशो को पकड़ कर नगर निगम के गोशाला में पहुंचाया गया। यह जानकारी कैंट बोर्ड सुपरीटेंडेंट /मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह तोमर ने दी। तोमर ने बताया इस अभियान में राजस्व अनुभाग के विजेन्द्र चौधरी, दुर्गादास, रवि कुमार व मुन्दर के साथ दैनिक वेतनभोगी व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। वहीं सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया छावनी क्षेत्र की जनता की शिकायते लगातार मिल रही है कि सड़कों पर खुले घूमते आवारा पशुओं से लोग बहुत परेशान है। छावनी परिषद ने निर्णय लिया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं उन्होंने इस कार्य में नगर निगम के सहयोग की सराहना की जो छावनी परिषद के अनुरोध पर गाड़ी उपलब्ध करा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment