रेस्टोरेंट में महिला इंजीनियर को लगी गोली

 कैफे का संचालक और स्टाफ अरेस्ट, मुकदमा दर्ज, पुलिस 3 घंटे दबाए रही मामला

मेरठ। थाना  पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम न्यू फ्रैंड्स कैफे में इंजीनियर युवती  को गोली लग गई। प्राची अपने भाई के साथ कैफे के मालिक से मिलने पहुंची थी। तीनों लोग कैफे में अंदर बैठकर बातें कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई। बाहर रेस्टोरेंट में बैठे लोग अंदर की ओर भागे। देखा लड़की के पैर में गोली लगी है। उसे फौरन पास ही फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले को करीब तीन घंटे तक दबाए रखा। देर रात पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कैफे संचालक गौरव और एक स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया गया है।

न्यू फ्रेंड्स कैफे सुनीत चौहान और ललित का पार्टनरशिप में है। इसे गौरव गुर्जर चलाते हैं। शुक्रवार को गौरव कैफे में था। गौरव से मिलने उसकी इंजीनियर दोस्त प्राची उसका भाई मनन कैफे पहुंचे। सेना से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश की बेटी प्राची यादव नोएडा की इन्फोसिस कंपनी में इंजीनियर हैं। शुक्रवार को जब गौरव, प्राची और मनन अंदर बैठे थे। टेबल पर गौरव की लाइसेंसी पिस्टल रखी थी।महिला इंजीनियर प्राची यादव को गोली लगने का मामला पुलिस तीन घंटे तक दबाए रखा। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद ही गौरव गुर्जर को अस्पताल से हिरासत में लिया गया है। प्राची यादव को गोली करीब छह बजे लगी थी। गौरव ने ही उसे फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी।करीब तीन घंटे बाद नौ बजे मामला अफसरों की जानकारी में आया तब पुलिस ने कैफे की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, साथ ही अस्पताल से गौरव गुर्जर को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पहले उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। रात 10:30 बजे स्वजन की तरफ से पल्लवपुरम थाने में गौरव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने देर रात ही गौरव और स्टाफ को अरेस्ट किया।

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि एक टेबल पर गौरव, प्राची और मनन बैठे थे। टेबल पर ही गौरव की लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। खाना परोसते समय कर्मचारी ने पिस्टल से छेड़छाड़ की तो गोली चल गई जो सामने बैठी प्राची की जांघ में जा लगी। प्राची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पल्लवपुरम थाना पुलिस का दावा है कि गोली कैफे संचालक गौरव के कर्मचारी से चली है, जो नाबालिग है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रही घटना

एसपी सिटी ने बताया कि गोली गौरव से चली है। वह पिस्टल को बार-बार देख रहा था। गोली लगने की फुटेज भी पुलिस के पास है। पुलिस के ही विरोधाभाषी बयान से सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह गौरव को बचाने की साजिश तो नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कैफे संचालक दोस्त की पिस्टल से चली गोली महिला इंजीनियर प्राची को लगी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts