यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी

 हाथाें तिरंगा व ड़ंडा लेकर सड़कों पर उतारा मुस्लिम समाज 

पुलिस के जुलूस को रोकने पर किया पथराव , एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर 

मेरठ। यति नरसिंहानंद के द्वारा पैंगबर पर की गयी विवादित टिप्पणी के बाद मुस्लिम समुदायों में  फैला आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवारी को मुडांली में करीब पांच हजार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतर गये।प्रदर्शनकारियों ने यति महाराज की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जूलूस को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। एसपी देहात समेत कई थानों की फोर्स प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए है। 

सोमवार दोपहर एक सभा का आयोजन किया गया। तमाम इलाकों से मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए सभास्थल पर जमा हुए। जिसमें तमाम मुसलमानों के हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर नबी की शान का नारा था। सभा में तय हुआ कि अगर नरसिंहानंद गिरी को सजा नहीं हुई तो मुस्लिम समाज अपना आक्रोश दिखाएगा। बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।मुस्लिमों ने इस जुलूस में बच्चों को आगे कर दिया।इससे पूर्व सुबह से  ही इलाके के हजारों मुस्लिम बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर बड़ा जुलूस निकाला। गलियों, मोहल्लों से होते हुए सड़कों पर ये जुलूस निकला। इसमें नबी की शान में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया। किसी के हाथ में तिरंगा तो किसी के हाथ में डंडे थे।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना  कि अन्य जगहों की तरह मुंडाली में भी जुलूस निकाला जा रहा था। बच्चों को आगे करके लोग यहां जुलूस निकाल रहे थे। एक तरह से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए पुलिस मौके पर पहुंची। उन लोगों को रोका। पथराव हुआ है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts